U-19 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त दे जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब एक बार फिर से भारत ने अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की रिकॉर्ड पारी के दम पर भारत ने शुक्रवार को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का जीता। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से शिकस्त दी। भारत ने पहले खेलते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 311 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी इस पारी के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

हालांकि अंडर-19 में विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम को प्राइज मनी नहीं मिली। इसके पीछे कारण ये है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को एक डेवलपमेंटल टूर्नामेंट मानता है, जिसका उद्देश्य युवा टैलेंट को बढ़ावा देना है। ये एक कमर्शियल कॉम्पिटिशन नहीं है। इस स्ट्रक्चर के तहत टीमों को पहले से ही आईसीसी की ओर से डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के जरिए फंडिंग दी जाती है।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर सकता है। बीसीसीसीआई ने साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी में आखिरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 40 लाख रुपए दिए गए थे।
pc- espncricinfo.com





