UCC Law: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूसीसी पर ओवैसी के दिए बयान को लेकर किया पलटवार

इंटरनेट डेस्क। देश में यूसीसी कानून पर एक बार फिर से रार शुरू हो गई है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने समान नागरिक संहिता पर असदुद्दीन ओवैसी के दिए बयान को लेकर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब देश के एक सीनियर बैरिस्टर हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप जिन्ना की भूमिका न निभाएं। उन्होंने कहा कि इतने सालों पहले देश का बंटवारा किस आधार पर हुआ था? आधार धर्म था और हिंदुओं ने अपनी हर चीज को संविधान में शामिल किया।

ओवैसी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब कोई (मुसलमान) मर्डर करता है, तो आप कहां कहते हैं कि कुरान के तहत उसका गर्दन काट दिया है या चोरी किया तो उसका हाथ काट दिया जाए। ये तो नहीं कहते है, आप उस वक्त आईपीसी की धाराएं और कानून की तरफ देखते हैं। इन दोनों में से कोई एक होगा, यहां चुरचुरो-मुरमुरो नहीं चलेगा। वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने के लिए शरिया कानून की बात कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘धर्म के आधार पर बने पाकिस्तान में मंदिरें भी ढह गईं और बेटियां भी लूट गईं और यहां 3,000 से 3 लाख मस्जिदें बन गईं, तो हमने कभी इस पर आपत्ति नहीं जताई, तो अब क्या सिर पर बैठेंगे। लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को भोपाल में आयोजित रैली में समान नागरिक संहिता को लेकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाए थे।

pc- india tv hindi