Ujjain: जलती चिता से मुर्दे का मांस निकालकर खा गई किन्नर अघोरी काली, बोली आप भी बचकर रहना

इंटरनेट डेस्क। उज्जैन चक्रतीर्थ श्मशान में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरी का इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है। वीडियो में काली हाथ में तलवार लेकर तांत्रिक क्रिया करती नजर आती हैं। इसके बाद वे जलती चिता के पास जाकर तलवार से मानव अवशेष निकालती और उसे खाने का दावा करती दिखाई देती हैं। 

इस घटना के बाद खड़े हुए सवाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो वायरल होने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उज्जैन का श्मशान घाट सुरक्षित नहीं है। यहां आए दिन तंत्रिका तंत्र क्रिया करने के लिए शवों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। छेड़छाड़ करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नर तांत्रिक तलवार से शव को विच्छेद कर मांस खाते दिखाई दे रही है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने कहा कि अघोर साधना की अपनी मर्यादाएं हैं और तांत्रिक क्रियाओं को सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

किया गया गिरफ्तार
उज्जैन में श्मशान घाट से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने मंगलवार को कथित महिला तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। वीडियो में खुद को अघोरी बताने वाली महिला चिता के पास पहुंचकर धारदार औजार से अंतिम संस्कार की सामग्री और शव के अवशेषों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करती नजर आ रही है। गिरफ्तारी के बाद काली ने कहा की वो किसी को भी नहीं छोड़ेगी। इसके साथ ही, मांस के टुकड़े को बहुत टेस्टी बता रही थी। वह लोगों को अपने से बचकर रहने की धमकी देती सुनाई देती है।

pc- indiatv.in