Under-19 World Cup: भारत ने सबसे बड़ा रन चेज करने का बनाया रिकार्ड, इस टीम को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां भारतीय टीम ने अफगानिस्तान की ओर से सेमीफाइनल में रखे गए 311 रन के लक्ष्य को 41.1 ओवर में हासिल कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। टीम इंडिया ने 10वीं बार फाइनल में एंट्री मारी हैं और यह अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज है।
भारत ने इस दौरान न्यूजीलैंड का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ही 300 से ज्यादा का स्कोर चेज कर पाई हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
भारत ने आरोन जॉर्ज (115 रन) के शानदार शतक के साथ आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और आयुष म्हात्रे (62 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।
pc- espncricinfo.com






