UP: 3 घंटे तक तीन कारों में सवार 8 लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, एक महिला के सामने ही होता रहा ये काम, फिर पकड़ा दिया उसके हाथ में....
- byShiv
- 05 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना सामने आई हैं और इस घटना के बाद हर कोई हैरान है। इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। जी हां यहां सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि 8 लोगों ने उसे अगवा कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घुमाया और गैंगरेप किया। जिस कार में पीड़िता थी, उसके साथ 2 और गाड़ियाँ थीं, जिनमें बाकी आरोपी बैठे हुए थे। यह घटना 23 नवंबर की रात की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और फिलहाल लखनऊ के कृष्ण नगर में रहती है। जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 23 नवंबर की रात अपनी दो सहेलियों के साथ अशोक वाटिका गई थी। रात लगभग 10.00 बजे उसने घर जाने के लिए कैब बुक की। दोनों सहेलियां भी कैब में बैठीं। बीच में उन्होंने एक परिचित से बात करने के लिए कैब रोकी, तभी कुछ युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और महिला को अगवा कर लिया।
कार में ले गए
महिला ने आगे बताया कि दोनों युवकों ने उससे कहा, दीदी, ज़रूरी बात करनी है और उसे अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया गया। इसके बाद भी उसे कार के अंदर पीटा गया। महिला के अनुसार, अपहरण करने वाले युवकों के नाम किशन यादव और विवेक यादव हैं। कार में 5 लोग मौजूद थे, जिनमें सीमा नाम की एक लड़की भी थी। किशन यादव ने किसी को फोन किया, जिसके बाद उनकी कार के साथ 2 और गाड़ियाँ अर्जुनगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चल पड़ीं। पीड़िता के अनुसार, 3 घंटे के दौरान उसके साथ 8 लोगों गैगरेप किया।
pc- scmp.com