UP: भाई ने अपनी बहन को बना दिया विधवा, इस बात से नाराज जीजा को उतार दिया मौत के घाट

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहा एक युवक ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही जीजा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शादाब (20) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नमाज अदा करने के बाद खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी यासमीन का भाई हसीब घात लगाए बैठा था। हसीब ने उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पीट-पीटकर मार दिया 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मारपीट की आवाज सुनकर आसपास खेतों में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। लहूलुहान हालत में शादाब को पहले बाबागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बहन की शादी से था नाराज 
खबरों की माने तो पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि शादाब का गांव के हबीब की बेटी यासमीन से प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले परिवारों की नाराजगी के बावजूद दोनों की शादी करा दी गई थी और बाद में रिश्ते को दोनों परिवारों ने स्वीकार भी कर लिया था। हालांकि यासमीन का भाई हसीब इस शादी से खुश नहीं था।

pc- abcnews.go.com