UP: मथुरा से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर, सीएम योगी ने नितिन नवीन और शाह से की मीटिंग

इंटरनेट डेस्क। यूपी चुनाव से पहले भाजपा अपनी पूरी तैयारी में जुट गई हैं। पार्टी के  टॉप लीडर्स इन दिनों जबरदस्त एक्शन में हैं। यूपी से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। बता दें कि हाल ही में मथुरा में बीजेपी का चिंतन शिविर हुआ और फिर वहीं से सीएम योगी दिल्ली पहुंचे और एक-एक कर पार्टी अध्यक्ष और फिर अमित शाह के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

सीएम योगी और अमित शाह की बैठक
यूपी चुनाव पर मथुरा से लेकर दिल्ली तक चिंतन और मंथन चल रहा है। इस चिंतन-मंथन में कॉमन चेहरा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं जो मंगलवार को मथुरा में बीजेपी की चिंतन बैठक में भी शामिल थे और फिर वहां से करीब 182 किलोमीटर दूर दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंथन में भी मौजूद रहे। दिल्ली पहुंचते ही सीएम योगी सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद सीएम योगी अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीधे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बैठक चली। 

क्या था बैठक का मकसद?
मीटिंग के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा- आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की, अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार। दिल्ली में इन मीटिंग्स की डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि बैठक का फोकस यूपी चुनाव ही था। 

pc- indiatv.in