UP: शिक्षक के प्राइवेट वीडियो दिखा छात्र कर रहा था ब्लैकमेल, फिर टीचर ने उसके साथ ही किया ऐसा काम की अब नहीं दिखा सकेगा...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के कानपुर देहात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अश्लील वीडियो दिखा कर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे 11वीं के छात्र को शिक्षक ने गला काटकर मार डाला। रविवार को उसका शव करियाझाला मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला था। छात्र के भाई की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या हैं इसके पीछे का कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूरा क्षेत्र के उमरावपुरवा अंबियापुर के रहने वाला 17 वर्षीय सौरभ पाल आंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के घर रहकर पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह अवंतीबाई स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करियाझाला मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सौरभ के गले में चाकू से हमला किया गया। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

बड़े भाई ने कराया मामला दर्ज
खबरों की माने तो सौरभ के बड़े भाई नीतेश ने पोस्टमार्टम के बाद एक निजी स्कूल में डांस टीचर अनूप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने अनूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एएसपी ने बताया कि आरोपित शिक्षक के निजी संबंधों का वीडियो किसी तरह से छात्र के पास पहुंच गया था। इसके जरिए ब्लैकमेल कर वह पैसे वसूलता था। कई बार छोटी रकमें लेने के बाद अब वह 25 हजार रुपये मांग रहा था। इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

pc- herzindagi.com