UP: दुल्हन के साथ पति नहीं देवर ने मनाई सुहागरात, दो महीनों तक चलता रहा यही खेल, जब खुली दूल्हे की.....

इंटरनेट डेस्क। दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी की पहली रात बहुत खास होती है। लेकिन अगर पहली रात में ही दुल्हन के साथ में कुछ ऐसी बात हो जाए जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं हो तो फिर क्या होगा। जी हां ऐसा ही हुआ हैं यूपी के पीलीभीत में। जहां एक महिला शादी के बाद सुहागरात के लिए कमरे में पहुंची। दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ सो गया। सुबह जब दुल्हन की आंख खुली तो दूल्हा गायब था, उसकी जगह कोई और बिस्तर पर सो रहा था।

महिला को पता तक नहीं लगा
दुल्हन ने जब ये सब देखा तो उसकी हालत खराब हो गई। हालांकि ये सिलसिला एक दिन ही नहीं पूरे दो महीनें तक चलता रहा। दुल्हन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब महिला को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। यहां परिवार को पूरी जानकारी दी। घर वालों के साथ महिला थाने पहुंची तो ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। 

महिला ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सुहागरात पर वह पति के साथ सोई, लेकिन सुबह उठी तो उसके बिस्तर पर पति की जगह उसका देवर सोया हुआ था। ये सिलसिला हर रात का हो चुका था। सोने से पहले उसका पति रोज मिठाई देता था। मिठाई में नशीली दवा मिली होती थी। मिठाई खाते ही उसे नींद आ जाती थी। इसके बाद उसका देवर आकर उसके साथ सो जाता था। रात भर उसकी आबरू लूटता था। महिला ने बताया कि करीब दो महीने तक ये सिलसिला चलता रहा। एक दिन महिला को शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। एक दिन वह बिना मिठाई खाए ही सो गई। इसके बाद देवर बिस्तर पर पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। महिला ने देवर, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

pc- tv9