UP: भाभी का आशिक से पीछा छुडवाना चाहता था देवर, बुलाया सुलह के लिए, लेकिन छत पर ही देवर के सामने भाभी के साथ आशिक ने....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। यहां अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। अवैध संबंध में दोस्त ने दोस्त की भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान मृतका का देवर भी वहां मौजूद था, लेकिन वो देखता रह गया और कुछ नहीं कर पाया। पुलिस के मुताबिक, देवर के दोस्त और उसकी भाभी के बीच तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था। मृतका के देवर ने ही मामले को सुलझाने के लिए दोस्त को बुलाया था।

गला रेत दिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतका के देवर के बुलाने पर आरोपी पहुंचा था। इसके बाद मृतका और आरोपी ने गंगाजल की कसमें खाई, इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने मृतिका की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। यह मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का बताया जा रहा है। 

पुलिस जुटी जांच में
खबरों की माने तो कटरा बाजार निवासी प्रकाश गौतम अपने दो बेटों उपेंद्र और जितेंद्र  के साथ रहते हैं। उपेंद्र की शादी तीन साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू से हुई थी। हालांकि उपेंद्र इसी साल 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया। मृतका खुशबू के ससुर प्रकाश गौतम ने बताया कि आरोपी मेरे बेटे का दोस्त है। बेटा आरोपी को छत पर लेकर गया, लेकिन वो वहां बेटे को धक्का देकर बहु की गर्दन काट कर भाग गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं।

pc- news4nation