UP: होटल में प्रेमी संग रंगरेलिया मना रही थी बहू, ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ा आपत्तिजनक हालात में, मिले कमरे में ये...
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के बागपत में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक होटल में एक महिला अपने आशिक से संग रंगरेलियां मना रही थी और तभी उसके ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान होटल में हंगामा हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये मामला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल का है। जानकारी के अनुसार, कांधला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। इस संबंध की जानकारी पहले ही ससुराल पक्ष को हो चुकी थी। बुधवार दोपहर महिला अपने प्रेमी के साथ रमाला पहुंची और ओयो होटल में कमरा लेकर ठहर गई। इसकी भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोग भी होटल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने खुलवाया कमरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। यह देख ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। घटना के दौरान होटल के बाहर और हाईवे पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, महिला के ससुराल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस पूछताछ के ही महिला और उसके प्रेमी को थाने से छोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ कार में बैठकर वहां से चली गई।
pc- aaj tak






