UP:भरी पंचायत में महिला के साथ हलाला करने का फरमान, नहीं मानी तो हुई जबरदस्ती, गिड़गिड़ाती रही...और फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां तलाक पीड़ित बेबस महिला का  दर्द सामने आया है और इस तलाक पीड़ित महिला को दर्द किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने ही धर्म के हलाला शौकीनों का दिया हुआ है। आरोप है कि तलाक के बाद वह ईद्दत में थी और इसी दौरान एक पंचायत बैठाई गई, जिसमें महिला को सुने बिना सीधे हलाला का आदेश दे दिया गया।

जबरदस्ती का आदेश दिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोप है कि महिला हलाला के लिए तैयार नहीं हुई तो इसके बाद धर्म के ठेकेदारों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती उसके साथ हलाला करने का आदेश दे दिया और न मानने पर उसे इस्लाम से खारिज करने का फरमान सुना दिया। महिला किसी तरह इज्जत बचाकर बरेली के एसएसपी के ऑफिस में पहुंच गई, जहां एसपी अनुराग आर्य के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बेहद गंभीर मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हलाला का यह बेहद गंभीर मामला बरेली जिला के थाना नवाबगंज इलाके का है। यहां की रहने वाली एक मुस्लिम महिला का आरोप है कि उसका अपने पति से तलाक हो गया। तलाक के बाद वह ईद्दत में थी, इसी बीच पंचायत बैठाई पंचायत में कई उलमा मौलाना और धर्म के ठेकेदार शामिल हुए। आरोप है कि इन धर्म के ठेकेदारों ने महिला को सुने बिना सीधे हलाला का फरमान सुना दिया। महिला हलाला के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोप है कि उसके साथ जबरदस्ती की गई और जब उसने फिर भी विरोध किया तो अब उसे इस्लाम से खारिज करने की धमकी दे दी गई।

pc- jagran