UP Elections 2026: भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में, पार्टी के बड़े नेताओं को उतारेगी चुनाव प्रचार में

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। 2027 के शुरूआत में यहा वोटिंग होगी। यहां तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी सबसे बड़े सूरमाओं को प्रदेश के हर जिले तक उतारेगी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं मंडल, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभाएं जिला स्तर पर की जाएंगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस रणनीति पर मुहर लग चुकी है।जनसभाओं 

को लेकर पहली वरीयता उन मंडलों और जिलों को दी जाएगी, जहां भाजपा का प्रदर्शन 2022 एवं 2024 में कमजोर रहा है। शहरी एवं मजबूत सीटों को अंत में मथा जाएगा। भाजपा ने 2027 में यूपी की सत्ता प्राप्त कर 2029 के लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले के चुनावों में छह क्षेत्रों के एक-एक केंद्र पर मोदी की सभा कराई जाती थी।

भाजपा जानती है कि दिल्ली का राजनीतिक रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। पार्टी 2029 को भी लक्ष्य बनाकर बढ़ रही है, ऐसे में प्रदेश में हर हाल में तीसरी बार जीत जरूरी मानी जा रही। पार्टी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2017 विधान सभा एवं 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में 2022 विस एवं 2024 लोस चुनाव में पार्टी का ग्राफ नीचे आया है।

pc- deccanherald.com