UP: पांच साल पहले की लव मैरिज का हुआ अंत, नाले में मिली पत्नी की लाश, भाई ने पहचाना तो हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी में एक महिला का शव नाले में मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कर मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे। घटना में मृतक महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार वालों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पति ने कबूल किया कि उसने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामले में डीसीपी कल्याणपुर ने बताया कि पत्नी का पति से 26 फरवरी को विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पनकी चौकी में की थी, देर शाम दोनों के बीच समझौता भी हो गया था, उसके बाद घर पहुंचने पर गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और घर से 200 मीटर दूर नाले में शव को कंबल से लपेटकर फेंक दिया। इतना ही नहीं, घटना की किसी को जानकारी न हो, इसलिए उसने शव पर भारी पत्थर डाल दिया था। लेकिन 28 तारीख की सुबह नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर हटाकर नाले से शव को बाहर निकलवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की सतर्कता के बाद शाम को ही पनकी के ही सरायमीता में रहने वाले मृतक महिला के भाई ने शव को पहचान लिया।

हुई थी लव मैरिज
मामले में मृतक महिला आकृति के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन का 5 साल पहले नितिन सविता से पनकी मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद से दोनों गंगागंज में रहते थे, उनके दो बच्चे भी हैं मृतका के भाई राहुल ने बताया कि पहले तो प्रेम विवाह से उसके घर वाले नाराज थे, हालांकि बाद में घर वाले मान भी गए और जैवर भी दिए, लेकिन वो अपने जैवर मां के पास ही रखती थी, मृतका के भाई ने बताया कि पति इससे बेहद नाराज था उसका कहना था कि तुम्हारे जेवर हैं तो तुम अपने पास अपने घर में रखा करो, पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर 26 फरवरी को विवाद हुआ था जिस पर पति ने आकृति को मारा था और आकृति ने पनकी थाना में पुलिस से शिकायत की थी।

pc- Live mint