UP: हमीरपुर में में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत, इतने ही मलबे में दबे
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज एक बड़ा हादसा सामने आया हैं और हादसा भी ऐसा की 6 लोगों की जान तड़के ही एक दर्दनाक हादसे में चली गई। यहां बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
देर रात 2 बजे हुआ हादसा
मीडिया रिपाटर्स की माने तो यूपी में ये हादसा देर रात 2 बजे हुआ। खबरों के अनुसार, स्टेट रिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब आंधी-बारिश से गिरा है। ये हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है। पुल बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं। रात में आए तूफान के कारण स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे स्लैब नीचे गिर गए। इससे पुल के नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कारपोरेशन द्वारा भी की जाएगी।
नींद में थे मजदूर
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय ज्यादातर मजदूर सो रहे थे। इसी कारण उन्हें भागने का मौका नहीं मिला और मलबे में दब गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
pc- jagran






