UP: नफीस करना चाहता था अपनी चाची से शादी, लेकिन पत्नी को चल गया सब पता, फिर हुआ ऐसा कांड की देखने आ गया पूरा संभल जिला
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। यहां एक आदमी ने अपने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि यह हमला तलाक को लेकर हुए एक बड़े झगड़े के बाद हुआ। आरोपी की पहचान नफीस के तौर पर हुई है, जो इलाके में एक मेडिकल स्टोर चलाता है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पत्नी नजमा पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था ताकि वह अपनी चाची से शादी कर सके। नजमा इस बात का पुरजोर विरोध कर रही थीं, जिस वजह से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पुलिस ने बताया कि झगड़ा जल्द ही गंभीर हो गया, अचानक गुस्से में आकर नफीस ने कथित तौर पर कैंची से नजमा पर हमला कर दिया, यह खौफनाक हमला उनके बच्चों के सामने हुआ, जिन्होंने अपनी आंखों से यह सब देखा।
खुद को भी मारने की कोशिश की
अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद, नफीस ने कथित तौर पर उसी कैंची से खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, घर से शोर और चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नफीस को अपनी जान देने से रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। नजमा और नफीस दोनों को इलाज के लिए संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण नजमा को बचाया नहीं जा सका।
pc- thehansindia.com






