UP: विधानसभा में लगे 'चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में' जैसे नारे, सीएम योगी ने कहा, पूरा प्रदेश देख रहा सपा का अचारण
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट प्रस्तुतिकरण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। सपा विधायक चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में जैसे नारे लगाते नजर आए। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में विपक्ष के इस आचरण पर तीखा हमला किया।
क्या कहा योगी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण पूरा प्रदेश देख रहा है, इनका कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही रहा है, ये जानबूझकर सदन की अवमानना करके लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं, इनका लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नही है,ये सदन का समय खराब करना चाहते हैं, हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास न रखने वाले लोग सदन का अपमान कर रहे हैं और विपक्ष का यह रवैया संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।.यूपी विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है, वे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं।
pc- india tv hindi






