UP: ये क्या, भाभी ने पकड़ लिए देवर के हाथ, पत्नी ने चाकू उठा पति के प्राइवेट पार्ट को कर दिया लहूलुहान...बचने के चक्कर में बेचारा...
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने पुलिस को बताया की भाभी ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित क्या बता रहा
पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 28 जुलाई की रात उसकी पत्नी और भाभी के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच पत्नी और भाभी ने मिलकर प्लान बनाया। भाभी ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। पीड़ा होने पर वह चिल्लाया और किसी तरह जान बचाकर मौके से निकल सका। 29 जुलाई को पुलिस से शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने इस मामले में बताया कि घरेलू विवाद है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कैंची लगने से पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हल्की चोट आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
pc- jagran






