UP: पति ने मांगा खाना तो पत्नी गले में उतार दिया चाकू, पति से करता था रोज उस चीज की डिमांड

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश भी उड़े पड़े है। जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने अपने पति पर तब धारदार हथियार से हमला कर दिया जब उसने रात का खाना मांगा। महिला ने पति के गले में चाकू घोंप दिया और फिर उसे लहुलुहान छोड़कर अपने बच्चों संग मायके चली गई।

नशे का आदी था पति
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाला बलराम (28) मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। हालांकि, उसे शराब की लत थी और वो नशे में पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़े करते था। हादसे वाले दिन भी उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार काम से घर लौटने के बाद दंपति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के बाद जब उसने पत्नी से खाना मांगा तो उसका पारा हाई हो गया और उसके रसोई की चाकू से उसपर हमला कर दिया। महिला ने सीधे उसके गर्दन में चाकू घोंप दी जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया।

अस्पताल में करवाया भर्ती
पति पर हमले के बाद उसने अपने परिजन को फोन किया और उनके आने पर अपने बच्चों संग वो पति को लहुलुहान छोड़कर मायके निकल गई। इधर, घटना से सन्न बलराम के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे फर्स्ट एड देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

pc- aaj tak