UP: गर्लफ्रेंड संग भागे पति को ढ़ूढंने के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला, दरोगा ने कहा पहले मेंरे साथ करों $ex, नहीं मानी तो जबरन....
- byShiv
- 25 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। यूपी में अपराध लगातार बढ़ रहा हैं, हालात यह हैं की सुरक्षा देने वाले ही अपराध करने पर तुले है। एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं यूपी के अलीगढ़ जिले में। जिसके बारे में जानकर आप भी होश खो बैठेंगे। जानकारी के अनुसार गर्लफ्रेंड संग भागे पति को ढूंढने के लिए एक महिला जब पुलिस से मदद मांगने के लिए पहुंची तो दरोगा उसके साथ अश्लील हरकतें हरने लगा। दरोगा ने पीड़िता से अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
क्या किया दरोेगा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने आरोप लगाया है कि मदद की गुहार के बदले दरोगा उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा। वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे। दरोगा की करतूत पीड़िता ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही को बताई। दारोगा को जब इस बारे में पता चला तो वो आगबबूला हो गया।
कम उम्र में हो गई थी शादी
बताया जा रहा हैं की 30 साल की पीड़ित महिला हरदुआगंज इलाके की रहने वाली है। परिजनों ने 15 साल की उम्र में उसकी शादी 40 वर्षीय राकेश से कर दी थी। साल 2017 में वह पति से अलग हो गई थी और उसी के गांव के एक व्यक्ति राजू से प्रेम प्रसंग होने के चलते कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह उसे लेकर पिछले 8 वर्षाे से दिल्ली में रह रहा था और उससे दो बच्चे भी हैं। पिछले दिनों हरियाणा राज्य के जनपद पलवल के मोहाना थाना क्षेत्र के भूड़ कॉलोनी निवासी सुंदरी से उसके पति राजू के अवैध संबंध हो गए और उसका पति दूसरी महिला को लेकर भाग गया। इसके बाद पति को ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगने पहुंची पीड़िता ने बताया कि जब वह हरदुआगंज थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो दरोगा दिनेश उसे परेशान करने लगा। दरोगा ने उसके साथ रेप की भी कोशिश की। पति को ढूंढने के बदले में दरोगा ने कहा कि तुम पहले मेरे साथ संबंध बनाओ। इसके बाद तुम्हारे पति को ढूंढेंगे।
pc- helpguide.org