UPI Payment: Google Pay, Phone Pay यूज़र्स के लिए खुशखबरी! NPCI की नई स्कीम, देखें क्या होंगे फायदे?
- byvarsha
- 14 Nov, 2026
pc: india tv hindi
डिजिटल पेमेंट अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह इस्तेमाल होता है। किराने की दुकान हो या सब्जी बेचने वाला, Google Pay और PhonePe का इस्तेमाल हर जगह किया जा सकता है। अब ऐसे डिजिटल पेमेंट को और बढ़ावा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) एक नई स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत छोटे दुकानदारों को UPI QR कोड और साउंडबॉक्स लगाने पर फाइनेंशियल इंसेंटिव मिलेगा। खास बात यह है कि इस स्कीम के तहत 300 रुपये से लेकर 750 रुपये तक का इंसेंटिव मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर यह स्कीम क्या है और इसका फायदा किसे मिलेगा।
दुकानदारों को 750 रुपये तक का इंसेंटिव मिलेगा
NPCI की नई स्कीम के मुताबिक, दुकानदारों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। नए दुकानदार को पहली बार UPI QR कोड लगाने पर 300 रुपये का इंसेंटिव मिलेगा। पेमेंट अलर्ट पाने के लिए साउंड बॉक्स लगाने पर 750 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। 2000 रुपये तक के एलिजिबल UPI ट्रांजैक्शन को भी इंसेंटिव स्कीम का फायदा मिलेगा।
स्कीम का फ़ायदा किसे मिलेगा?
इस स्कीम का मकसद छोटे और मीडियम व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ना है। 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले एलिजिबल दुकानदारों को इस स्कीम का फ़ायदा मिलेगा। इसमें किराना दुकानदार, फेरीवाले और छोटे रिटेल व्यापारी शामिल हैं।
ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों पर खास फ़ोकस
देश के छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ाने पर फ़ोकस किया जाएगा। इसका मकसद टियर-3 से टियर-6 शहरों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के व्यापारियों को UPI से जोड़ना है।
तीन साल तक जारी रहेगी स्कीम
यह स्कीम UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने की तारीख से अगले तीन साल तक जारी रहेगी। इसके लिए फ़ंडिंग की भी योजना बनाई गई है। कुल फ़ंड का 30 प्रतिशत नए व्यापारियों को जोड़ने, 50 प्रतिशत ट्रांज़ैक्शन बढ़ाने और 20 प्रतिशत चुने हुए इलाकों के डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।



