UPSSSC Recruitment 2024: इस भर्ती के लिए 12 फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भेषजिक (आयुर्वेदिक) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आज नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 फरवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैंं। 

ये है भर्ती का विवरण: 
शैक्षिक योग्यता: 10+2 (इंटरमीडिएट) जीव विज्ञान/ मैथमेटिक्स विषयों के साथ उत्तीर्ण किया हो और साथ ही फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक आदि में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
पदों की संख्या:  1002 पद
पदों का नाम: भेषजिक (आयुर्वेदिक)
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 3 मार्च 2024

आयु सीमा:  अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।  आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें। 
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें