Sergio Gore: जम्मू कश्मीर के बाद लद्दाख पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, थिकसे मठ का किया दौरा
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को लद्दाख के प्रसिद्ध थिकसे मठ का दौरा किया। इसके पहले वो जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे, जहां उनकी मुलाकात सीएम उमर अबदुल्ला से हुई थी, सर्जियो गोर लद्दाख के दौरे पर है। यहां पहाड़ी पर स्थित थिकसे मठ मध्य लद्दाख के सबसे बड़े और प्रमुख बौद्ध मठों में से एक है। इसकी वास्तुकला तिब्बत के पोटाला पैलेस से काफी मिलती-जुलती है।
जम्मू और कश्मीर
लेह से करीब 19 किलोमीटर दूर स्थित थिकसे मठ की स्थापना वर्ष 1433 में हुई थी। मठ में प्राचीन प्रतिमाएं, स्तूप, थंका चित्र और दीवारों पर बने ऐतिहासिक चित्र मौजूद हैं। यहां 1980 के दशक में स्थापित करीब 15 मीटर ऊंची मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा भी प्रमुख आकर्षण है।
गुरूवार को पहुंचे थे लेह
सर्जियो गोर गुरुवार को लेह पहुंचे थे। यह यात्रा 2020 के गलवान संघर्ष और भारत-चीन सीमा पर बने गतिरोध के बाद किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र की प्रमुख यात्राओं में से एक मानी जा रही है। लद्दाख पहुंचने से पहले गोर ने कश्मीर घाटी में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों से बातचीत की। श्रीनगर पहुंचने पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के बाद गोर ने कहा था कि कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह उनकी पहली कश्मीर यात्रा है।
pc- abp news




