US: ईरान युद्ध के बीच महंगाई से जूझ रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- मुझे महंगाई पसंद
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की ईरान से लड़ते लड़ते एक टेंशन तो खत्म हीं नहीं हुई और दूसरी शुरू हो गई। जी हां ईरान के साथ जंग में उलझे अमेरिका के लिए खबर अच्छी नहीं है। अमेरिकी नागरिक महंगाई से जूझ रहे हैं, अमेरिका में महंगाई ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मई महीने में महंगाई दर 4.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अप्रैल 2023 में 3.8 फीसदी के स्तर पर थी। अमेरिका में महंगाई की मार के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अजीबोगरीब बयान दिया है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने महंगाई दर चार फीसदी के पार पहुंचने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा है कि मुझे महंगाई पसंद है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही यह भी दावा किया कि ईरान युद्ध समाप्त होते ही महंगाई दर नीचे आ जाएगी।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मई में महंगाई दर के पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति से यह सवाल भी किया गया था कि क्या बढ़ती महंगाई के कारण नवंबर में होने वाले मिड टर्म इलेक्शन में उनकी पार्टी के नेताओं को नुकसान हो सकता है? उन्होंने महंगाई के इन आंकड़ों की तारीफ की और कहा कि आप जानते हैं कि मुझे वास्तव में क्या पसंद है।
pc- BBC






