US-China: डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच फोन पर हुई वार्ता, ईरान और चीन यात्रा पर हुई चर्चा
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है। उन्होंने बताया की दोनों के बीच में ईरान के मुद्दे पर चर्चा हुई। ईरान को अलग-थलग करने के लिए चीन और अन्य देशों पर दबाव बनाने के अमेरिकी प्रशासन के प्रयासों के बीच दोनों नेताओं ने बातचीत की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जिनपिंग से व्यापार और ताइवान समेत अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े मुद्दों और अप्रैल में चीन यात्रा की अपनी योजना पर भी बात की। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, चीन और राष्ट्रपति शी के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे हैं और हम दोनों को पता है कि संबंध को जस का तस रखना कितना महत्वपूर्ण है।
चीन सरकार ने बातचीत के बारे में जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों नेताओं ने आगामी वर्ष में दोनों देशों की अलग-अलग मेजबानी में होने वाले प्रमुख सम्मेलनों और अपनी मुलाकात के संभावित अवसरों पर चर्चा की।
pc- ndtv.in






