US-Iran: नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ मुलाकात में कहा, ईरान पर दोबारा हमला करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वॉइट हाउस में मुलाकात की। फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद यह नेतन्याहू और ट्रंप के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत है। इजरायल के चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने एक बंद कमरे की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान के बारे में नई खुफिया जानकारी साझा की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू का मानना है कि इजरायल को ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई करनी पड़ सकती है। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, नेतन्याहू का मानना है कि ईरान पर दोबारा हमला करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसमें उन जगहों को निशाना बनाना शामिल है, जहां पहले हमला नहीं किया गया था।
जानकारी के अनुसार इसके साथ ही वे ठिकाने जिन्हें ईरान ने फिर से बनाया है और ऐसे लक्ष्य जो सरकार की स्थिरता को हिला सकते हैं, उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। अधिकारी के अनुसार, इजरायल ने वॉशिंगटन को केवल अपना आकलन बताया है, लेकिन ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए अमेरिका पर सक्रिय रूप से दबाव नहीं बनाया है।
pc- nytimes.com






