US-Iran: भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को जल्द से जल्द निकलने की दी सलाह
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा हैं, अमेरिका कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को वहां से जल्द से जल्द बाहर निकलने का मशविरा दिया है। स्थिति की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकती है कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने सभी नागरिकों से कहा है कि उन्हें जो भी साधन मिले उससे शीघ्र ही ईरान से बाहर निकलें। अगर कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध है तो उसकी भी सेवा लें।

भारतीयों को लेकर एडवायजरी जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है कि भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीयों को लेकर एडवायजरी जारी की है। पहले पांच जनवरी और उसके बाद 14 जनवरी को दो बार एडवायजरी जारी की गई थी। एक बार ईरान छोड़ने को कहा गया था जबकि दूसरी बार सतर्क रहने, प्रदर्शन से दूर रहने व स्थानीय मीडिया पर नजर बनाये रखने की बात कही गई थी।

क्या कहा दूतावास ने
खबरों की माने तो अब भारतीय दूतावास ने कहा है कि अपने कागजात जैसे ट्रेवल डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट, पहचान पत्र हमेशा अपने पास रखें या तैयार रखें। इस बारे में कोई मदद लेनी हो तो तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें। जनवरी में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि ईरान में तकरीबन 9,000 भारतीय हैं लेकिन इनमें से कुछ पिछले कुछ हफ्तों में भारत लौट चुके हैं।
pc- thehindu.com, thehindu.com, wikipedia.org






