US-Iran: ट्रंप का बड़ा दावा, हफ्ते के अंत में होगा अमेरिका और ईरान के बीच में समझौता
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद को समाप्त करने वाली डील अब अंतिम चरण में है और इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जा सकता है। खबरों की माने तो ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
क्या कहा ट्रंप ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जैसे ही दोनों पक्ष समझौते पर साइन करेंगे, उसके साथ ही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी जहाजों के लिए आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आधिकारिक घोषणा की है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच महीनों से जारी सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण ऐतिहासिक समझौता अगले कुछ दिनों के अंदर पूरी तरह अंतिम रूप ले सकता है।
डील के बाद खुलेगा होर्मुज
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस शांति समझौते को सीधे तौर पर वैश्विक व्यापार मार्ग की बहाली से जोड़ दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि जैसे ही इस डील पर हस्ताक्षर होंगे, वैसे ही बंद पड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा।
pc- livehindustan.com





