US-Iran: हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत कार्गाे शुल्क लगाने का प्रस्ताव ट्रंप ने लिया वापस

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत कार्गाे शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि अब इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते किए जाएंगे, जो अमेरिका के लिए कहीं अधिक लाभदायक साबित होंगे।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ हुई बेहद सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने 20 प्रतिशत अमेरिकी रिमबर्समेंट फीस लगाने का फैसला बदल दिया है। उनकी जगह अब खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, इन निवेशों का आकार बहुत बड़ा होगा। इससे अमेरिका में नई फैक्ट्रियां, और इंडस्ट्री स्थापित होंगी, जिससे हेल्दी सैलरी वाली नौकरियां पैदा होंगी। ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया था कि अमेरिका हॉर्मुज जलडमरूमध्य का गार्जियन बनेगा और इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले सभी कार्गाे पर 20 प्रतिशत शुल्क वसूलेगा।

pc- BBC