US-Iran: अमेरिकी सेना इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर करेगी भयानक हमला, ट्रंप को किया गया हमले को लेकर ब्रीफ
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति तनाव पूर्ण है। कभी भी दोनों के बीच में युद्ध हो सकता है। कहा जा रहा हैं कि अमेरिका की सेना इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर भयानक हमला करने के लिए तैयार है। हालांकि अंतिम फैसला डोनाल्ड ट्रंप को लेना है, लेकिन उन्हें हमले के बारे में सारी जानकारियां दे दीगई हैं।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में वाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप को हमले को लेकर कई सारी ब्रीफिंग्स दी गई हैं। हर एक डिजाइन में ईरान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि हमले के डिजाइन में ईरान के शीर्ष अधिकारियों की हत्या करना, शीर्ष सैन्य अधिकारियों की हत्या करना शामिल है, ताकि ईरान में सत्ता परिवर्तन किया जा सके। इसमें कहा गया है अमेरिकी सेना एक साथ ईरान के सैन्य, सरकारी अधिकारी और ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करेगी। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की फैक्ट्रियां भी शामिल होंगी।
pc- nytimes.com





