US: ट्रंप ने ईरानी लोगों को बताया मजबूत, लेकिन उनको करना होगा समझौता

इंटरेनट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के नेताओं ने अभी तक अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया है। इसकी वजह ईरानी नेताओं का मजबूत होना है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने ईरानी नेताओं की तारीफ की तो साथ ही यह भी कहा कि आखिरकार उनको समझौता करना होगा। ट्रंप ने यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने ईरान का यूरेनियम लाने के लिए सैन्य ऑपरेशन पर विचार किया था।

खबरों की माने तो एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरानी मजबूत हैं, उन्हें अपनी ताकत पर गर्व है। उनको ऐसे काम करने पड़ रहे हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह फिलहाल समझौते के लिए तैयार नहीं है लेकिन उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है। हां डील में थोड़ा समय जरूर लग सकता है।

pc- bloomberg.com