US: रूस से डीजल खरीदने को लेकर निशाने पर आए ट्रंप, बचाव में कहा- अमेरिकी लोगों के लिए मैंने सही विकल्प चुना
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया के देशों को रूस से तल नहीं खरीदने की कहते हैं और अब खुद ने ही रूस से डीजल खरीदने की डील फाइनल कर ली। रूस के साथ डीजल डील करके ट्रंप निशाने पर आ गए हैं, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस समझौते का बचाव किया है। विशेष बात ये है कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी इस समझौते का विरोध किया था।
दोनों पार्टियों ने कहा कि रूस के तेल का आयात अमेरिकी कानून का उल्लंघन है, जो इसे प्रतिबंधित करता है। जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक अभियान नहीं बंद करता, तब तक ये आयात अवैध ही रहेगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि तेल की ऊंची कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए उन्होंने आयात मंजूरी दी है, जिसके चलते तीन नवंबर को होनेवाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी पर संकट था। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी लोगों के लिए मैंने सही विकल्प चुना है- हमेशा, अमेरिका पहले रहेगा।
pc- telanganatoday.com






