US: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, वाशिंगटन ईरान के खिलाफ और कड़े कदम उठा सकता हैं
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को लेकर फिर से एक नई चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान के खिलाफ और कदम उठा सकता है।
ट्रंप के ताजा बयान से एक बार फिर दुनिया में संशय का माहौल बन गया है। मध्यावधि चुनाव में हार के बावजूद ट्रंप अपने प्लान में कोई बदलाव करते नहीं दिख रहे हैं। उनके बयान से लग रहा है कि अमेरिका एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमले की तैयारी में है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके साथ ही यह भी संकेत दिया कि वे और अधिक तबाही से बचना चाहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान किसी भी हाल में अमेरिका की मंजूरी के बिना अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे नहीं ले जा सकता है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपनी सख्त कार्रवाई पर सफाई में कहा कि अगर संभव हो तो मैं बाकी देश को बर्बाद नहीं करना चाहूंगा।
pc- aaj tak






