US: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान के खिलाफ किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई करने के बजाय वह समझौता पसंद करेंगे

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध कब समाप्त होगा किसी को पता नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के पास बड़ी मात्रा में हथियार मौजूद हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जरूरत के मुताबिक बड़ी मात्रा में हथियार तैयार किए जा रहे हैं और उनकी सप्लाई भी लगातार की जा रही है।

खबरों की माने तो इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के खिलाफ किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई करने के बजाय वह समझौता पसंद करेंगे। ट्रंप ने युद्ध पर बातचीत को अहमियत देने की बात कही है। साथ ही ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देने पर जोर दिया है। इसे उन्होंने अमेरिकी की रेडलाइन की तरह बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि हम ईरान को बुरी तरह हरा रहे हैं। इसके बावजूद मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता। उन्होंने ईरान के मामले में अमेरिका के रुख की तुलना वेनेजुएला में की गई कार्रवाई से करते हुए दावा किया कि वॉशिंगटन को दोनों स्थितियों से फायदा हुआ है।

pc- aaj tak