US: ट्रंप की ईरान पर बड़े हमले की तैयारी, अमेरिकी सेना को तैयार रहने को कहा गया
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका में शांति होना मुश्किल लग रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर से शुरू करने पर चर्चा की है। हालांकि, ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन पेंटागन को संभावित नए हमलों की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने कुछ दिन पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड को बड़े पैमाने पर मिलिट्री कार्रवाई फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया था। इसमें हमले शुरू करने के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई थी।
अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने एक्सीयोस को बताया कि अगर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू होती है, तो इसमें ईरान के ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले होने की उम्मीद है। वॉइट हाउस के एक अधिकारी के कहा कि ट्रंप के पास किसी भी समय सभी विकल्प मौजूद हैं।
pc- aaj tak





