US: ट्रंप ने फिर कहा ऑपरेशन सिंदूर में मेरी टैरिफ की धमकी के कारण टला था भारत पाकिस्तान परमाणु युद्ध

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जंग को आगे बढ़ने से रोकने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनका कहना है कि अमरीका के कूटनीतिक दबाव और टैरिफ की चेतावनी की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला परमाणु युद्ध टल गया था। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कैंप डेविड में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि टैरिफ के डर ने पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत आठ में से पांच युद्धों को भी रोक दिया। उन्होंने कहा, टैरिफ की धमकी से ही भारत और पाकिस्तान को परमाणु युद्ध में जाने से रोका।

खबरों की माने तो ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, हमने भारत-पाकिस्तान युद्ध को खत्म कराया। उस दौरान 11 विमान गिराए गए थे और स्थिति बेहद गंभीर थी। मैंने टैरिफ का इस्तेमाल किया और कहा कि अगर आप युद्ध में जाते हैं, तो 250 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। इस पर दोनों देश बेहद नाराज हुए, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने फोन करके कहा कि वो युद्ध नहीं करेंगे।

pc- orfonline.org