US: गॉर्डी हाउ ब्रिज को लेकर ट्रंप की कनाडा को धमकी, नहीं मिला मुआवजा तो रोक देंगे....
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने कुछ कामों की वजह से चर्चाओं में बने रहते है। हाल ही में उन्होंने कनाडा के साथ चल रहे एक नए ट्रेड विवाद में बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि अमेरिका और कनाडा के बीच बन रहे गॉर्डी हाउ ब्रिज को तब तक नहीं खोला जाना चाहिए, जब तक अमेरिका को इसका सही मुआवजा नहीं मिलता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने ये बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने कई दशकों से अमेरिका के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका को उचित हिस्सा और मुआवजा नहीं दिया गया तो वह इस पुल के उद्घाटन को रोकने की कोशिश करेंग,. ट्रंप ने ये भी लिखा कि बातचीत तुरंत शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि अमेरिका को इस परियोजना में कम से कम आधी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।
ट्रंप यह भी धमकी दी कि अगर कनाडा चीन के साथ पूर्ण व्यापार समझौता करता है तो अमेरिका कनाडाई सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है। हालांकि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
pc- DD NEWS






