US: ट्रंप की धमकी, अगर खेल खेलने की कोशिश की तो पहले से ज्यादा टैरिफ का करना पड़ेगा सामना
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत समेत दुनिया भर के अलग-अलग देशों पर लगाए गए सभी टैरिफ को गैर-कानूनी बताया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका के ट्रेडिंग पार्टनर्स को टैरिफ को लेकर गंभीर चेतावनी दी हैं। मीडिया रिपाटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अमेरिका के टैरिफ के मामले में खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ट्रंप ने दी धमकी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर लिखा, कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस अजीब फैसले के साथ खेल खेलना चाहता है, खासकर वे देश जिन्होंने सालों और दशकों तक अमेरिका को धोखा दिया है, उन्हें उससे कहीं ज्यादा टैरिफ मिलेगा और उससे भी बुरा, जिस पर वे हाल ही में सहमत हुए हैं। खरीदार सावधान!
भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर अभी तक नहीं हुए साइन
इस बीच, भारत-अमेरिका की ट्रेड को लेकर बातचीत सोमवार को शुरू होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह बातचीत टाल दी गई है। इस समझौते को बातचीत के जरिये इसी हफ्ते कानूनी रूप दिया जाना था। यह बातचीत इसलिए अहम हो गई थी क्योंकि भारत-अमेरिकी ट्रेड एग्रीमेंट पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं। इस बीच, शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए एग्रीमेंट में कुछ भी नहीं बदला है। दूसरी ओर, भारत सरकार के अधिकारियों ने साफ किया है कि कानूनी एग्रीमेंट पर साइन होने के बाद ही भारत के बाजार तक पहुंच मुमकिन है।
pc- BBC






