इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और वाइट हाउस के व्यापार एवं विनिर्माण सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को लेकर एक बार फिर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि भारत एक गुप्त शिपमेंट नेटवर्क का हिस्सा है, जिसके जरिए चीनी सामानों को भारी अमेरिकी टैरिफ से बचाया जा रहा है। नवारो ने कहा कि भारत उनके रडार पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत समेत कई देश चीनी सामान को अमेरिकी टैरिफ से बचाने वाले शैडो नेटवर्क का हिस्सा हैं।
पीटर नवारो द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को हर साल 19 अरब डॉलर से लेकर 26 अरब डॉलर के बीच टैरिफ राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इसका मुख्य कारण चीन से आने वाला वह माल है जिसे तीसरे देशों के जरिए अमेरिकी आयात शुल्क से बचाने के लिए भेजा जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के बाद से यह घोटाला कम्युनिस्ट चीन को 40 से अधिक देशों के जरिए अपने निर्यात को वैध (लॉन्डर) बनाने की सुविधा दे रहा है। इस गुप्त नेटवर्क में अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार शामिल हैं, जिनमें भारत, मैक्सिको, कनाडा, यूरोपीय संघ , जापान और दक्षिण कोरिया का नाम प्रमुख है।
pc- britannica.com






