US: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान के साथ कोई समझौता होगा या इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूं
- byShiv
- 23 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान कभी भी परमाणु बम नहीं बना पाएगा, ट्रंप ने कहा कि इतिहास के सबसे अनोखे देश के प्रेसिडेंट के तौर पर मुझे खतरों को किसी और दिन के लिए बढ़ने देने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मेरा मानना है कि समस्याओं को तब तक बढ़ने नहीं देना चाहिए जब तक उन्हें सुलझाना और मुश्किल न हो जाए।
क्या कहा ट्रंप ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान पर अपनी नीतियां स्पष्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे पहले से कहीं बेहतर देश बना सकें, या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह से विनाश कर दूं? उन्होंने आगे सवालिया अंदाज़ में कहा, क्या मैं उन्हें बिना बचने का मौका दिए
जहन्नुम में धकेल दूं।
खबरों की माने तो ट्रंप ने कहा, मुझे एक बड़ा फ़ैसला लेना है, क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे फिर से अपना देश बना सकें और उसे पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर बना सकें, शायद मध्य पूर्व या दुनिया के सबसे महान देशों में से एक? या फिर मैं इस इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूं और वह भी इतनी तेज़ी से कि उन्हें दोबारा हत्या और तबाही मचाने का कोई मौका ही न मिले? क्या मैं उन्हें जहन्नुम में धकेल दूं, जहां उनके बचने या भविष्य में महान बनने की कोई उम्मीद न हो?
pc- orfonline.org



