US: ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, ईरानी राज्य के बचे-खुचे हिस्से को कर दे 'समाप्त' और

इंटरनेट डेस्क। ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद चौंकाने वाला बयान आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा-मैं सोच रहा हूं कि अगर हम आतंकी ईरानी राज्य के बचे-खुचे हिस्से को “समाप्त” कर दें और उस तथाकथित “स्ट्रेट?” की जिम्मेदारी उन देशों को सौंप दें जो इसका इस्तेमाल करते हैं तो क्या होगा? 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने आगे कहा, “याद रखो, उन सभी बेवकूफों के लिए जो बाहर बैठे हैं- ईरान को हर कोई दुनिया का नंबर वन राज्य प्रायोजित आतंकवादी मानता है। हम तेजी से उन्हें कारोबार से बाहर कर रहे हैं!

ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब ईरान के सभी प्रमुख लीडर युद्ध में मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान ईरानी सेना का नेतृत्व कर रहे ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब जैसे 2 बड़े सैन्य लीडर इजरायली हमले में ढेर कर दिए गए हैं। ऐसे में अमेरिका का हौसला बढ़ गया है। 

pc- aaj tak