USA: अमेरिका में 13 हजार उड़ानें प्रभावित, 8 घंटे तक लोग होते रहे परेशान, अब फिर से खुला एयरस्पेस
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार व्यवस्था में खराबी आने के कारण उड़ानों का संचालन रूक गया था। करीब 8 घंटे तक रूकी रही सेवाआंे के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अब व्यवस्था फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। इस रोक के कारण अमेरिका में 13 हजार उड़ानें प्रभावित हुई थी। अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि उन्होंने समस्या ने पहचान कर ली है और एयरस्पेस को खोल दिया गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी परिवहन सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि एयरस्पेस खुलने के तुरंद बाद ही सभी उड़ानें सामान्य नहीं होंगी। इसमें समय लगेगा, इन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।
क्यों लगी थी रोक
शॉन डफी ने बताया कि दोपहर साढ़े 3.36 बजे देशभर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स और ट्रेकोन में रडार और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी सामने आई थी। इसके कारण रडार से मिलने वाले डेटा और विमानों के साथ संपर्क में परेशानी हो रही थी। ऐसे में, स्थिति को देखते हुए तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया था। डफी ने बताया कि उस समय साढ़े तीन हजार से ज्यादा विमान हवा में थे। सभी ने निर्देशों का पालन किया और सुरक्षित लैंडिंग की।
pc- bhaskar hindi





