USA: ईरान के साथ युद्ध में 47 अरब डॉलर खर्च, अमेरिकी खजाने पर बढ़ रहा दबाव, ट्रंप मुश्किलों में

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ युद्ध लड़ते लड़ते अमेरिका आर्थिक संकट की और बढ़ गया है।  गत फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध में अमेरिका ने अब तक 47 अरब डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पिछले सप्ताह संसद को यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि 16 अक्टूबर तक ईरान युद्ध का खर्च बढ़कर 47.1 अरब डॉलर हो गया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुल खर्च का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा बम, मिसाइलों और अन्य हथियारों पर खर्च हुआ। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप फिलहाल कोई बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू करने से परहेज किया है।

पेंटागन ने पिछले महीने सांसदों को अनुमानित खर्च की जानकारी साझा की थी। हालांकि इसके करीब छह सप्ताह बाद पेंटागन के ताजा आंकड़े में लगभग 3.5 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च की बात है।

pc- axios.com