USA: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान का तेल मेरी पसंदीदा चीज, खर्ग द्वीप पर कर सकते हैं कब्जा
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया हैं, उन्होंने ईरान के तेल पर कब्जे करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकती है। खर्ग द्वीप को ईरान की तेल आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है क्योंकि यहीं से देश का करीब 90 फीसदी तेल निर्यात किया जाता है। अमेरिका ने हालिया दिनों में हजारों सैनिकों को पश्चिम एशिया में भेजा है। इससे खर्ग द्वीप पर अमेरिका के हमले का अंदेशा बढ़ रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स के साथ इंटरव्यू में ईरान युद्ध पर कई कमेंट किए हैं। खर्ग पर कब्जे के सवाल पर उन्होंने कहा, सच कहूं तो मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान का तेल लेना होगी। हालांकि अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग मुझे कहते हैं कि तुम ऐसा क्यों कर रहे हो। उनको चीजों की समझ नहीं है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में अपने सैन्य अभियान पर कहा, यह हो सकता है हम खार्ग द्वीप को ईरान से अपने नियंत्रण में ले लें। हालांकि ये भी मुमकिन है कि हम ऐसा नहीं करें। दरअसल हमारे पास कई विकल्प हैं और हम कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि खर्ग पर कंट्रोल के लिए हमें वहां कुछ समय तक रहना पड़ेगा।
pc- aaj tak






