USA: अमेरिका सरकार का बड़ा फैसला, सोने के सिक्के पर छपेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक खास सोने का सिक्का (स्मारक गोल्ड कॉइन) जारी करने की तैयारी है। खबरों की माने तो गोल्ड कॉइन पर पर मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी होगी। इस प्रस्तावित 24 कैरेट गोल्ड कॉइन में ट्रंप को रिजॉल्यूट डेस्क पर झुके और मुट्ठी भींचे हुए दर्शाया गया है।
अमेरिका ने 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इस दिन अमेरिकन डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस को अपनाया गया, जिसमें 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। इसी कारण हर साल 4 जुलाई को आतिशबाजी, परेड और उत्सव के साथ अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अमेरिका में यह पहली बार नहीं है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर स्मारक सोने के सिक्के पर छप रही है। इससे पहले कॉल्विन कूलिज 1926 में अमेरिका की आजादी के 150 साल पूरे होने पर जारी स्मारक सिक्के में जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ नजर आए थे। हालांकि, अमेरिकी कानून आमतौर पर किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर को मुद्रा पर छापने की अनुमति नहीं देता।
pc- moneycontrol.com






