USA: राष्ट्रपति ट्रंप भारत, चीन सहित 60 देशों पर लगाने जा रहे 12.5% टैरिफ, फिर से बढ़ेगी...

इंटरनेट डेस्क। महंगाई की मार झेल रहे भारत पर एक नई आफत फिर से आ सकती है। जी हां खबरें हैं की डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नया टैरिफ प्लान तैयार कर लिया है और नए अमेरिकी टैरिफ रेट प्रस्तावित किए गए हैं। अमेरिका अपने प्रमुख व्यापारिक साझेदारों से किए जाने वाले आयात पर कम से कम 10 फीसदी का टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं और उनका ये प्रपोजल जबरन श्रम प्रथाओं की जांच के बाद आया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और चीन को लेकर भी नया टैरिफ तय कर लिया गया है, जो 12 फीसदी से ज्यादा हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ रेट्स को देखें, तो भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और स्विट्जरलैंड जैसे देशों से आने वाले सामानों पर ट्रंप 12.5 फीसदी का टैरिफ लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। अब ट्रंप उन टैरिफ को फिर से लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।

pc- bhaskar