USA: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की लोकप्रियता में आई गिरावट का असर, हारे तो क्या होगा
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं, यह राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं। यही चुनाव तय करते हैं कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में किस पार्टी का बहुमत होगा। आने वाले दो साल में अमेरिका की लेजिस्लेटिव ब्रांच यानी विधायिका किस तरह काम करेगी, इसका फैसला भी इन्हीं चुनावों से होता है।
इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में आई गिरावट का असर रिपब्लिकन पार्टी पर पड़ेगा या नहीं। अमेरिका में महंगाई और हेल्थकेयर की बढ़ती लागत बड़े मुद्दे हैं। इसके अलावा फरवरी में ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर भी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं को डेमोक्रेट्स लगातार निशाने पर ले रहे हैं।
जब भी लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए वोट किया है, रिपब्लिकन पार्टी को इसका फायदा मिला है, लेकिन इस बार ट्रंप की लोकप्रियता में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। उनकी जॉब अप्रूवल रेटिंग करीब 39 फीसदी है, जबकि 61 फीसदी लोग उन्हें डिसअप्रूव कर रहे हैं। यानी अमेरिकी जनता ट्रंप प्रशासन के कामकाज से असंतुष्ट नजर आ रही है।
pc- jagran






