News
USA: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने मुझे सुप्रीम लीडर बनने का दिया ऑफर, लेकिन कर दिया मैंने...
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि वे ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं, उनका दावा है कि जंग जल्दी खत्म करने के लिए दोनों तरफ से बातें चल रही है। हालांकि, ट्रंप के दावों को ईरान ने खारिज कर दिया है।
इन सब के बीच ट्रंप ने एक बात और कह दी, जिसने सबका ध्यान खींचा, उन्होंने कहा कि ईरान के कुछ लोग उनसे अनौपचारिक रूप से कह रहे थे, “आप हमारे अगले सुप्रीम लीडर बन जाओ” ट्रंप ने हंसते हुए कहा, मैंने मना कर दिया। दुनिया में किसी देश का नेता ईरान का सुप्रीम लीडर बनना नहीं चाहता होगा।
खबरों की माने तो राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी बोला कि अमेरिका ने ईरान को बहुत बुरी तरह हरा दिया है। उन्होंने कहा, “हम इतनी बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं कि किसी ने पहले कभी नहीं देखा।
pc- aaj tak






