USA: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा, मोजतबा खामेनेई को बताया समलैंगिंक, टीचर के साथ बताए संबंध

इंटरनेट डेस्क। ईरान जंग के बीच एक चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गे यानी समलैंगिंक हैं। इस बात पर खुद डोनाल्ड ट्रंप को भी यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में एक खुफिया ब्रीफिंग के दौरान उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें बताया गया कि अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि ईरान के नए सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई गे यानी समलैंगिक हो सकते हैं।

किया जा रहा ये दावा
खबरों की माने तो रिपोर्ट में दावा है कि उनका अफेयर उनके बचपन के मेल टीचर से था। यह जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया अधिकारियों और वाइट हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह गोपनीय ब्रीफिंग पिछले हफ्ते हुई थी। इसमें अमेरिकी एजेंसियों द्वारा समीक्षा की गई जानकारियों को साझा किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, जब डोनाल्ड ट्रंप को मोजतबा खामेनेई के गे होने की जानकारी दी गई तो वह अपनी हैरानी नहीं छुपा सके और जोर से हंस पड़े। इस ब्रीफिंग से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इसे ‘मजेदार’ मानते हुए ट्रंप की प्रतिक्रिया में शामिल हो गए।

pc- aaj tak