USA: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सप्ताह कर सकते हैं पाकिस्तान का दौरा, ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए करेंगे...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सप्ताह के अंत तक पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं, खबरों की माने तो वेंस इसलिए पाकिस्तान जा रहे हैं ताकी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालने पर चर्चा की जा सके। यह जानकारी सीएनएन की एक रिपोर्ट में दी गई है।

दरअसल खबरें आईं कि ईरान के प्रतिनिधियों ने ट्रंप सरकार से कहा कि वे दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर के साथ फिर से बातचीत शुरू नहीं करना चाहते। इसके बाद इस्लामाबाद ने जेडी वेंस का नाम आगे बढ़ाया है। हालांकि इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति की भूमिका बातचीत में ज्यादा सक्रिय होने वाली नहीं है। 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा, “मुझे नहीं लगता कि कुछ भी बदला है, उपराष्ट्रपति हमेशा से एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं- वे राष्ट्रपति के दाहिने हाथ हैं और राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के अहम सदस्य हैं, वे इस पूरे प्रशासन के दौरान इन चर्चाओं का हिस्सा रहे हैं। लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप विदेशी और घरेलू दोनों मामलों में वेंस की सलाह लेते हैं।

pc- aaj tak